मैया री मैया एक खिलौना छोटा सा दिलवा दे लिरिक्स Maiya Ree Maiya Ek Khilona Lyrics


Naye Bhajano Ke Lyrics

मैया री मैया एक खिलौना छोटा सा दिलवा दे लिरिक्स Maiya Ree Maiya Ek Khilona Lyrics

मैया री मैया एक खिलौना,
छोटा सा दिलवा दे,
चाबी भरकर जब छोड़े तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
सुन मैया सुन मैया,
मुझे एक खिलौना दिलवा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम।

ना मैं चाहूं हाथी घोड़ा,
ना कोई बाजे वाला,
मुझको तो बस आज दिला दे,
मोहन मुरली वाला,
बटन दबाते ही वह झट से,
मुरली मधुर बजा दे,
चाबी भरकर जब छोड़े तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम।

मोर मुकुट हो प्यारा प्यारा,
मेरे मन बस जाए,
जो मुरली की धुन सुन ले,
वह मस्ती में खो जाए,
पग में पायल छम छम बाजे,
सबको नाच नचा दे,
चाबी भरकर जब छोड़े तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम।

श्याम सुंदर मुरली वाले को,
अपना आज बना लूं,
मातृ दत्त यदि मिले खिलौना,
सोया भाग्य जगा दूं,
देर करो मत अब मेरी मैया,
जल्दी से दिलवा दे,
चाबी भरकर जब छोड़े तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
सुन मैया सुन मैया,
मुझे एक खिलौना दिलवा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम।



मईया री मईया एक खिलौना छोटा सा दिलवा दे | Man Ho Ja Diwana Re | Khatu Shyam Bhajan | Maiya Ri Maiya

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url