शेरावाली मैया को भजले तू उद्धार भजन

शेरावाली मैया को भजले तू उद्धार हो जाए भजन

(मुखड़ा)
शेरावाली मैया को भज ले,
तू उद्धार हो जाए,
जो भी माँ के दर पे जाए,
बेड़ा पार हो जाए,
जो भी माँ के दर पे जाए,
बेड़ा पार हो जाए।।


(अंतरा 1)
शेरावाली मैया की महिमा निराली,
वो भरती है झोली खाली,
हरती है दुख मैया सब भक्तों का,
जो बन के आए सवाली,
माँ की ममता बड़ी ही निराली है,
उनकी सूरत बड़ी भोली-भाली है,
किस्मत वाला है जिसको,
माँ से प्यार हो जाए,
जो भी माँ के दर पे जाए,
बेड़ा पार हो जाए।।

(अंतरा 2)
शेर की सवारी, मैया चुनड़ी है लाल,
कहलाती है माँ जग जननी,
भक्तों के दुख को दूर करे,
कहते हैं उसे दुख हरनी,
जो भी माँ के शरण में आते हैं,
मनचाही मुरादें वो पाते हैं,
माँ की नज़र हो जिसपे,
मालामाल हो जाए,
जो भी माँ के दर पे जाए,
बेड़ा पार हो जाए।।

(पुनरावृत्ति)
शेरावाली मैया को भज ले,
तू उद्धार हो जाए,
जो भी माँ के दर पे जाए,
बेड़ा पार हो जाए,
जो भी माँ के दर पे जाए,
बेड़ा पार हो जाए।।


शेरावाली मैया को भजले तू उद्धार हो जाए...By Dhiraj Kant.. 8010788843

Aap kisi bhi tarah ke program ke liye hamse is number pr sampark kr sakte hain- 8010788843, 9818331015..Ye program Ganesh puja ke shubh avsar pr Delhi ke kanad place (Bengali market) me shree kohli sir ke dwara aayojit kiya gaya hai. Tabla - Ravish Kumar, kubord-ramanand poddar, sahyogi kalakar-Rupesh chaudhary. आप फेसबुक पर भी हमें फॉलो कर सकते हैं। 

शेरावाली मैया की शरण में जाने वाला कभी खाली हाथ नहीं लौटता। उनकी ममता ऐसी है कि जो भी सच्चे मन से दर पर आता है, उसकी झोली भर देती हैं। दुख, परेशानी, तंगी सब हर लेती हैं। माँ की सूरत देखते ही मन भोला-भाला हो जाता है। किस्मत वाला वही है जिसे माँ से सच्चा प्यार हो जाए।
माँ शेर की सवारी करती हैं, लाल चुनरिया ओढ़े जग जननी कहलाती हैं। भक्तों के सारे दुख दूर कर देती हैं, इसलिए उन्हें दुख हरनी भी कहते हैं। जो भी उनकी शरण में आ जाता है, उसकी मनचाही मुरादें पूरी हो जाती हैं। माँ की नजर जिस पर पड़ जाती है, वह मालामाल हो जाता है।
जिंदगी की डूबती नाव को माँ आसानी से पार लगा देती हैं। बस एक बार सच्चे दिल से पुकार लो, वे खुद आकर संभाल लेती हैं। छोटी-छोटी इच्छाएँ भी उनकी कृपा से पूरी हो जाती हैं।
माँ के भजन में डूबकर रहो तो जीवन हल्का और सुंदर लगने लगता है। हर मुश्किल में उनका नाम लेने से दिल को ताकत मिलती है।
आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री वैष्णो देवी जी की।

यह भजन भी देखिये
लाल चुनर लहराई रे जननी हे अम्बे माँ भजन
झुंझुनू वाली दादी ममता की मूरत है भजन
मेरे घर आजा मैया मंदिर को छोड़के 

Next Post Previous Post