सारी दुनिया में अकेला एक दरबार भजन

सारी दुनिया में अकेला एक दरबार तुम्हारा है भजन

सारी दुनिया में अकेला,
एक दरबार तुम्हारा है,
हार के जो भी आया शरण में,
तूने दिया सहारा है।

कलयुग में चर्चा तुम्हारी,
गुण तेरे सब गा रहे,
तेरी चौखट सर झुकाने,
श्याम तेरे दर आ रहे,
सबके मुख एक ही बात,
श्याम हमको प्यारा है।

सर झुका दे श्याम चरणों में,
किस्मत तेरी संवर जाए,
एक निशान एक नारियल,
बाबा के चरण चढ़ा जाए,
तू दयालु श्याम धनी,
तूने सबको तारा है।

राजू ने अरदास लगाई,
श्याम तेरे चरणों में,
देर ना करना लखदातार,
है किंशुक तेरी शरण में,
ऊं श्री श्याम देवाय नमः,
मंत्र मन में धारा है,
हार आया जो भी आया,
शरण में तूने दिया सहारा है।

सारी दुनिया में अकेला,
एक दरबार तुम्हारा है,
हार के जो भी आया शरण में,
तूने दिया सहारा है।


सारी दुनिया में अकेला || Saari Duniya Mein Akela || Kinshuk Ladla || खाटू श्याम भजन 2023

Title : सारी दुनिया में अकेला || Saari Duniya Mein Akela
Singer : Kinshuk Ladla
Lyrics : Rajesh Bhargav Raju
Music : Maruti Studio 

यह भजन भी देखिये
दीवाना बना दिया हमें मस्ताना बना दिया
तेरे बिन कोई न हमारा है श्याम भजन
जबसे किया भरोसा मैंने मेरे बने सब काम 

Next Post Previous Post