तूने मुझे क्यों छोड़ दिया ऐ मेरे खुदा मसीही सोंग
तूने मुझे क्यों छोड़ दिया ऐ मेरे खुदा मसीही सोंग
एली एली लमा शबक्तनी,ऐ मेरे खुदा ऐ मेरे खुदा,
तूने मुझे क्यों छोड़ दिया।
ऐ खुदा ऐ खुदा,
तूने मुझे क्यों छोड़ दिया,
ऐ खुदा ऐ खुदा,
तूने मुझे क्यों छोड़ दिया।
मेरी दुआ,
मेरी फरियाद नही सुनता,
मैने पुकारा,
तू जवाब नही देता।
मैं भी ऐ रब,
खामोश नही रहता,
हा मैं भी ऐ रब,
खामोश नही रहता,
मुझको यकीन है,
तख़्त-नशीन है,
तू राजाओ का है राजा,
ऐ खुदा ऐ खुदा,
तूने मुझे क्यों छोड़ दिया।
ऐ खुदा।
तुझसे ही उम्मीद है मुझको,
तेरे सिवा आवाज़ दू किसको।
मैं हूँ खुदावंद तेरे हवाले,
तू ही बचाये तू ही संभाले,
मुश्किल अजीब है,
दुश्मन करीब है,
खुदावंद दूर ना रहे,
जल्द आ,
ऐ खुदा ऐ खुदा,
तूने मुझे क्यों छोड़ दिया।
ऐ खुदा ऐ खुदा,
तूने तलवारो से बचाया,
शैतान के हाथों से छुड़ाया।
मुझको सलीब पे दुश्मन लाया,
जी उठने से रोक ना पाया,
ये रब की शान है,
राजा महान है,
उसके हुज़ूर में हो सजदा,
ऐ खुदा ऐ खुदा,
तूने मुझे क्यों छोड़ दिया।
ऐ खुदा ऐ खुदा,
तूने मुझे क्यों छोड़ दिया,
ऐ खुदा ऐ खुदा,
तूने मुझे ज़िंदा कर दिया,
ऐ खुदा ऐ खुदा।
Tune muje kyu chhod diya Lyrics(Christian song)Psalm 22(Anil kant)
जब मुश्किलें चारों ओर से घेर लें और लगे कि रब ने साथ छोड़ दिया, तो साधक का दिल रोता है, पुकारता है। दुआएँ सुनाई न दें, जवाब न आए, फिर भी अंदर एक यकीन जागता है कि खुदा राजाओं का राजा है, तख्त-नशीन बैठा हर फरियाद सुन रहा। तलवारों से बचाया, शैतान के जाल से छुड़ाया, सलीब की चोट सहने के बाद भी जिंदा कर दिया—ये सब इश्वर का आशर्वाद ही तो है। दुश्मन करीब हो या भंवर गहरा, बस एक पुकार काफी, रब दूर थोड़े न रहेगा।
साधक को लगता है कि तेरे सिवा किसको आवाज दूँ, तुझसे ही उम्मीद बंधी है। खामोश न रहता, हर दर्द सहता, बस तू संभाल ले। मुश्किल अजीब लगे तो भी ये याद रखो कि रब की शान अपार है, वो हर हार को जीत में बदल देता। सारी जिंदगी उसके हवाले कर दो, फिर देखना कैसे रास्ते बन जाते। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री यीशु मसीह जी की।
यह भजन भी देखिये