लाल चोला है चुनरी है तारों जड़ी लिरिक्स
लाल चोला है चुनरी है तारों जड़ी,
मंदिर में बैठी माँ लागे प्यारी बड़ी,
लाल चोला है चुनरी है तारों जड़ी,
मंदिर में बैठी माँ लागे प्यारी बड़ी।
ब्रह्मा विष्णु करे माँ तेरी वंदना,
शिव अधूरे है माँ तेरी शक्ति बिना,
भीड़ देवों की माँ तेरे दर पे खड़ी,
मंदिर में बैठी माँ लागे प्यारी बड़ी।
चरणों की चाकरी वीर हनुमत करे ,
ध्यान तेरा ही माँ भैरों धरे,
ऐसी माँ को मना लो घड़ी दो घड़ी,
मंदिर में बैठी माँ लागे प्यारी बड़ी।
माँ को दे प्यार माँ खुश तेरे प्यार में,
देती ममता तुझे मैया उपहार में,
अपने बच्चों पे माँ है दयालु बड़ी,
मंदिर में बैठी माँ लागे प्यारी बड़ी।
लाल चोला है चुनरी है तारों जड़ी,
मंदिर में बैठी माँ लागे प्यारी बड़ी,
लाल चोला है चुनरी है तारों जड़ी,
मंदिर में बैठी माँ लागे प्यारी बड़ी।
Lal Chola Hai Chunari Hai Taro Jadi//New Bhajan 2019//sunny kohli deewana//purva music//mata bhajan
Durga Mata Bhajan Lyrics Hindi