राम नाम लेने का आनंद और भी बढ़ गया, सबके सर मेरे राम की भक्ति का रंग चढ़ गया।। बीत गया वनवास प्रभु का, और सबके मन हर्षा गए, सज-धज कर मेरे रामलला, अपने मंदिर में आ गए।।
राम राम जय राम, सिया राम राम जय राम राम।। (x2)
नयनों के रास्ते, सबके मन में समा गए,
रघुनंदन आ गए, राघव जी आ गए।। सारी दुनिया पर, मेरे राघव ही छा गए, रघुनंदन आ गए, राघव जी आ गए।।
वर्षों से तरसे जिसको, वो शुभ दिन आ गया, सच्चा सुख राम नाम का, जीवन में आ गया।। मंगल बधाई मेरे राघव बंटवा रहे, रघुनंदन आ गए, राघव जी आ गए।।
Ram Bhajan Lyrics in Hindi RaamBhajanLyrics
स्वर्ण सिंहासन ऊपर ठाड़े प्रभु रामलला, हाथों में धनुष-बाण ले मुस्कुराए रामलला।। मीठी मुस्कान से वो चित् चुरा गए, रघुनंदन आ गए, राघव जी आ गए।।
प्यासे-प्यासे नयनों के नैना अभिराम हैं, हृदय में बसने वाले, जन-जन के राम हैं।।
नैनामृत भर, नयनों से अमृत बरसा रहे, रघुनंदन आ गए, राघव जी आ गए।।
अब मेरे राम कभी भी वन को न जाएंगे, राम का यह भारत, मेरे राम ही चलाएंगे।। खुशियों के आंसू सबकी आंखों में आ गए, रघुनंदन आ गए, राघव जी आ गए।।
नयनों के रास्ते, सबके मन में समा गए, रघुनंदन आ गए, राघव जी आ गए।। सारी दुनिया पर, मेरे राघव ही छा गए, रघुनंदन आ गए, राघव जी आ गए।।
Raghunandan aa gaye _रघुनंदन आ गये ।Mukesh sawariya bhajan #raghunandan 9997730575.