तुलसी कहां से लाऊं लिरिक्स
तुलसी कहां से लाऊं रे,
श्याम तुलसी पे रीझे,
तुलसी पर रीझे श्याम,
तुलसी पर मचले,
तुलसी कहां से लाऊं रे,
श्याम तुलसी पे रीझे।
तुलसी की बगिया,
ब्रह्मा जी के अंगना,
ब्रह्मा जी के अंगना,
शंख धारी के अंगना,
ब्रह्माणी तोड़न ना दे रे,
श्याम तुलसी पर रीझे।
तुलसी की बगिया,
विष्णु जी के अंगना,
विष्णुजी के अंगना,
चक्रधारी के अंगना,
लक्ष्मी जी तोड़न ना दे रे,
श्याम तुलसी पर रीझे।
तुलसी की बगिया,
भोले जी के अंगना,
भोले जी के अंगना,
डमरू वाले के अंगना,
गोरा जी तोड़न ना दे रे,
श्याम तुलसी पे रीझे,
तुलसी पर रीझे श्याम,
तुलसी पर मचले,
तुलसी कहां से लाऊं रे,
श्याम तुलसी पर रीझे।
तुलसी की बगिया,
राम जी के अंगना,
राम जी के अंगना,
धनुष धारी के अंगना,
सीताजी तोड़न ना दे रे,
श्याम तुलसी पे रीझे,
तुलसी पर रीझे श्याम,
तुलसी पर मचले,
तुलसी कहां से लाऊं रे,
श्याम तुलसी पर रीझे।
तुलसी की बगिया,
घर घर लगाओ,
घर घर लगाओ,
सखी घर घर लगाओ,
तुलसी की बगिया,
घर घर लगाओ,
सुबह शाम उसमें,
दीपक जलाओ,
नित उठ भोग लगाओ रे,
श्याम तुलसी पे रीझे,
तुलसी पे रीझे श्याम,
तुलसी पे मचले,
तुलसी कहां से लाऊं रे,
श्याम तुलसी पे रीझे,
तुलसी पर रीझे श्याम,
तुलसी पर मचले,
तुलसी कहां से लाऊं रे,
श्याम तुलसी पर रीझे।
SSDN:-तुलसी कहां से लाऊं रे श्याम तुलसी पे मचले | Tulsi vivah bhajan | #kartik #viral #viralbhajan