हर तरफ मेरा साँवरिया सरकार है भजन

हर तरफ मेरा साँवरिया सरकार है भजन

हर तरफ मेरा साँवरिया सरकार है,
उनको दिल से पुकारो, वो आ जाएंगे,
ज़र्रे-ज़र्रे में मोहन समाया हुआ,
बनके बादल कृपा के, वो छा जाएंगे।।

बनके सूरज उजाला दिखाया करे,
खुशबू बनके जगत में फैलाया करे,
श्वास बनके वो आया और जिया करे,
तेरा जीवन तो मोहन के हाथों में है,
सौंप दे डोर, खुद ही वो आ जाएंगे,
हर तरफ मेरा साँवरिया सरकार है,
उनको दिल से पुकारो, वो आ जाएंगे।।

हर तरफ मेरा मोहन ही मोहन दिखे,
हर इक गुलशन में वो फूल बनकर खिले,
पेड़, पर्वत, पहाड़ों में वो ही दिखे,
सच्चे दिल से उन्हें एक आवाज़ दो,
धर के नरसिंह अवतार आ जाएंगे,
हर तरफ मेरा साँवरिया सरकार है,
उनको दिल से पुकारो, वो आ जाएंगे।।

तुझमें, मुझमें, सभी में वो मोहन सरकार,
मन के मंदिर में बैठा वो करतार है,
ढूंढ़े क्यों खुद में, जब वो निराकार है,
बंदगी दिल से राजेंद्र, उनको करो,
होके साकार, खुद ही वो आ जाएंगे,
हर तरफ मेरा साँवरिया सरकार है,
उनको दिल से पुकारो, वो आ जाएंगे।।




हर जगह मेरा साँवरिया सरकार हैby rajendra prasad soni,adhyatmik bhajan, ram, krishna, devi,saibhajanगंगा

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post