सुनो सुनो सुनावे नंदलाल गोपाल
सुनो सुनो सुनावे नंदलाल गोपाल,
किस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन,
सुनो सुनो सुनावे नंदलाल गोपाल,
किस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन।
मैंने ब्रज का माखन खाया है,
ब्रज प्रेम ने रंग दिखाया है,
मेरे साथ हैं गोपी ग्वाल,
इस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन।
जी जान से की गऊ सेवा है,
उसी सेवा का ही ये मेवा है,
मां यशोदा का मैं हूं लाल,
इस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन।
ब्रज रज यमुना ब्रज बांसुरिया,
राधा का संग पाकर सानवरिया,
मैं तो हो गया मालामाल,
इस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन।
ब्रज की जो मधुप पराभक्ति है,
वही राधा मेरी पराशक्ति है,
उसी शक्ति का है यह कमाल,
इस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन।
सुनो सुनो सुनावे नंदलाल गोपाल,
किस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन,
सुनो सुनो सुनावे नंदलाल गोपाल,
किस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन,
बोलो गिरिराज महाराज की जय।
Utho Utho Nandalal Cheye Dekho Holo Sakal | Morning Song of Lord Krishna