ना सोना काम आयेगा लिरिक्स

ना सोना काम आयेगा लिरिक्स

Latest Bhajan Lyrics

  सज धज कर जिस दिन,
मौत की सहजादी आयेगी,
ना सोना काम आयेगा,
ना चांदी आयेगी,
सज धज कर जिस दिन,
मौत की सहजादी आयेगी,
ना सोना काम आयेगा,
ना चांदी आयेगी।

छोटा सा तू कितने बड़े,
अरमान है तेरे,
मिट्टी का तू सोने के,
सब समान है तेरे,
मिट्टी की काया मिटी में,
एक दिन समायेगी,
ना सोना काम आयेगा,
ना चांदी आयेगी।

अच्छे किये तूने कर्म तो,
पाया मानव तन,
अब पाप में क्यों,
डूबा तेरा ये मन,
ये पाप की नैया तुझे,
एक दिन डुबोयेगी,
ना सोना काम आयेगा,
ना चांदी आयेगी।

पर खोल ले पंक्षी तू,
पिंजरा तोड़ के उड़ जा,
माया महल के सारे बंधन,
तोड़ के उड़ जा,
कण कण में जिस दिन,
मौत तेरी गनगुनायेगी,
ना सोना काम आयेगा,
ना चांदी आयेगी।

सज धज कर जिस दिन,
मौत की सहजादी आयेगी,
ना सोना काम आयेगा,
ना चांदी आयेगी,
सज धज कर जिस दिन,
मौत की सहजादी आयेगी,
ना सोना काम आयेगा,
ना चांदी आयेगी।
 

 


ना सोना काम आएगा ना चाँदी काम आएगी | Na Sona Kaam Aayega Na Chandi Aayegi | Satsangi Bhajan 2023
Next Post Previous Post