तेरे दर पे अलख जगाई दया करो भवानी भजन

तेरे दर पे अलख जगाई दया करो भवानी भजन

तेरे दर पे अलख जगाई,
दया करो ऐ भवानी,
झुका है तेरे चरण मैं माथा,
तू जग की महारानी।

तेरी दया के भरे भंडारे,
लोग मुरादे पाते,
मनवांछित फल पा के तुझ से,
जय जयकार बुलाते,
दूर करे अंधियारे जगत के,
तेरी ज्योत नूरानी,
झुका है तेरे दर पे माथा,
तू जग की महारानी।

त्रिकुट पर्वत पे है बसेरा,
भगतों के मन भाये,
ब्रम्हा विष्णु और सदा शिव,
तेरी महिमा गाये,
चरणों में तेरे गंगा बहती,
जिसका अमृत है पानी,
झुका है तेरे दर पे माथा,
तू जग की महारानी।

भक्तों की तू रखवाली,
दुष्टों को तू मारे,
कभी ना खाली होते,
तेरी मेहरों के भण्डारे,
केवल तू है वरों की दाती,
तू ही सबसे दानी,
झुका रहे तेरे दर पे माथा,
तू जग की महारानी।


Tere Dar pe Alakh Jagai | Re generated Ma Durga Bhajan video @NavratriSpecialBhajan Radhika Gargi 
 
दर पर अलख जगाओ, दया करो भवानी माँ। चरणों में माथा झुकाओ, जग की महारानी हो। दया के भंडारे भरे, मुरादें पूरी होतीं। मनवांछित फल पा कर जयकार बुलाते। अंधेरा दूर करो ज्योत से नूरानी। त्रिकुट पर्वत पर बसेरा, भगत मन भाये। ब्रह्मा विष्णु शिव गाते महिमा, चरणों में गंगा अमृत पानी। साधक झुक जाए तो इश्वर का आशर्वाद बरसता।

भक्तों की रखवाली करो, दुष्ट मिटाओ। मेहरों के भंडारे कभी न खाली। वर दाती सबसे दानी हो। जैसे कोई बच्चा माँ दर पर रोए, वैसे पुकारो प्रेम से। हर कष्ट दूर हो जाए। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री भवानी जी की।
 
Title: Tere dar pe Alakh Jagai
Singer: Radhika Gargi 
Lyricist Kewal Vinayak
Music Bijender Chouhan
Video Parveen Gupta 
Label: Divya Bhajanmala 
 
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे

Next Post Previous Post