श्यामा आन बसो वृन्दावन में लिरिक्स Shyama Aan Baso Vrindavan Me Lyrics

श्यामा आन बसो वृन्दावन में लिरिक्स Shyama Aan Baso Vrindavan Me Lyrics



Latest Bhajan Lyrics

श्यामा आन बसो वृन्दावन में,
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में,
श्यामा रस्ते में बाग लगा जाना,
फुल बिनूंगी तेरी माला के लिए,
तेरी बाट निहारूं कुंजन में,
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में,
श्यामा आन बसो वृन्दावन में,
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में।

श्यामा रस्ते में कुआं खुदवा जाना,
मैं तो नीर भरुंगी तेरे लिए,
मैं तुझे नहलाऊंगी मल मल के,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में,
श्यामा आन बसो वृन्दावन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में।

श्यामा मुरली मधुर सुना जाना,
मोहे आके दरश दिखा जाना,
तेरी सूरत बसी है अंखियन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में,
श्यामा आन बसो वृन्दावन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में।

श्यामा वृन्दावन में आ जाना,
आकर के रास रचा जाना,
सूनी गोकुल की गलियन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में,
श्यामा आन बसो वृन्दावन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में।

श्यामा माखन चुराने आ जाना,
आकर के दही बिखरा जाना,
बस आप रहो मेरे मन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में,
श्यामा आन बसो वृन्दावन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में।


श्यामा आन बसों वृन्दावन में | Shyama Aan Baso Vrindawan Mein | Superhit Krishna Bhajan 2024

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन (होम पेज ) देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन (भजन केटेगरी) खोजे

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url