सुनो सुनो सुनावे नंदलाल गोपाल

सुनो सुनो सुनावे नंदलाल गोपाल

Latest Bhajan Lyrics

सुनो सुनो सुनावे नंदलाल गोपाल,
किस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन,
सुनो सुनो सुनावे नंदलाल गोपाल,
किस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन।

मैंने बृज का माखन खाया है,
बृज प्रेम ने रंग दिखाया है,
मेरे साथ हैं गोपी ग्वाल,
इस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन।

जी जान से की गऊ सेवा है,
उसी सेवा का ही ये मेवा है,
मां यशोदा का मैं हूं लाल,
इस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन।

बृज रज यमुना बृज बांसुरिया,
राधा का संग पाकर सांवरिया,
मैं तो हो गया मालामाल,
इस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन।

बृज की जो मधुप पराभक्ति है,
वही राधा मेरी पराशक्ति है,
उसी शक्ति का है यह कमाल,
इस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन।

सुनो सुनो सुनावे नंदलाल गोपाल,
किस बल पे उठाया मैंने गोवर्धन।


Suno Suno Sunaavey Nandlal |Tinu Singh| |Phagwara PB| |Radha Krishan Bhajans|

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन (होम पेज ) देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन (भजन केटेगरी) खोजे

Next Post Previous Post