अवध में राम आयें हैं भजन
अवध में राम आयें हैं लिरिक्स
ईंट ईंट पर राम लिखा है,
सनातनी अब रंग चढ़ा है,
सत्य हुआ असत्य पर भारी,
बच्चा-बच्चा बोल रहा है।
जय श्री राम।
छांई खुशियां जगत में अपार,
दर्श को आया ये संसार,
अवध में राम आयें हैं,
मेरे प्रभु राम आयें हैं,
सिया संग राम आयें हैं,
भरत के राम आयें हैं।
देवलोक से देवी देवता,
भवन सजाने आये,
भवन सजाने आये,
देवलोक से देवी देवता,
भवन सजाने आये,
नारद जी अपनी वीणा से,
सुंदर तान सुनाये,
सुंदर तान सुनाये,
स्वागत में खड़े हैं भोलेनाथ,
स्वागत में खड़े हैं भोलेनाथ,
संग आरती उतारे गौर माता,
अवध में राम आयें हैं,
मेरे प्रभु राम आयें हैं,
सिया संग राम आयें हैं,
भरत के राम आयें हैं।
घर घर दीप जले खुशियों के,
बंधनवार सजाई,
बंधनवार सजाई,
घर घर दीप जले खुशियों के,
बंधनवार सजाई,
भव्य बना मंदिर रघुवर का,
मंगल बेला आई,
मंगल बेला आई,
बाजे ढोल नगाड़े खड़ताल,
बाजे ढोल नगाड़े खड़ताल,
विराजे सिंहासन रघुनाथ,
अवध में राम आयें हैं,
मेरे प्रभु राम आयें हैं,
सिया संग राम आयें हैं,
भरत के राम आयें हैं।
संतो के संघर्ष से भारत में,
शुभ दिन ये आये,
शुभ दिन आये,
संतो के संघर्ष से भारत में,
शुभ दिन ये आये,
वर्षों का वनवास काटकर,
राम अयोध्या आये,
राम अयोध्या आये,
फूले ना समाये हनुमान,
फूले ना समाये हनुमान,
हाथ ले राम नाम का निशान,
अवध में राम आयें हैं,
मेरे प्रभु राम आयें हैं,
सिया संग राम आयें हैं,
भरत के राम आयें हैं।
छांई खुशियां जगत में अपार,
दर्श को आया ये संसार,
अवध में राम आयें हैं,
मेरे प्रभु राम आयें हैं,
सिया संग राम आयें हैं,
भरत के राम आयें हैं।
Mere Ram Aaye Hai | मेरे राम आये हैं | Ram Bhajan | Bhakti Bhajan | Prashant Suryavanshi
Prashant Suryavanshi Bhajan Lyrics,Ram Bhajan Lyrics in Hindi RaamBhajanLyrics