मैंने ढूंढ लिये चारों धाम नहीं मिले राम

मैंने ढूंढ लिये चारों धाम नहीं मिले राम


Latest Bhajan Lyrics

मैंने ढूंढ लिये चारों धाम,
नहीं मिले राम,
यही तो दुख भारी है।

ढूंढा मैंने नगरी अयोध्या,
जहां राम लिये अवतार,
मिले नहीं राम,
यही तो दुख भारी है,
मैंने ढूंढ लिये चारों धाम,
नहीं मिले राम,
यही तो दुख भारी है।

ढूंढ लिया मैंने जनक भवन में,
जहां राम लिये कन्यादान,
मिले नहीं राम,
यही तो दुख भरी है,
मैंने ढूंढ लिये चारों धाम,
नहीं मिले राम,
यही तो दुख भारी है।

ढूंढ लिया मैंने सरयू किनारे,
जहां राम किये स्नान,
मिले नहीं राम,
यही तो दुख भारी है,
मैंने ढूंढ लिये चारों धाम,
नहीं मिले राम,
यही तो दुख भारी है।

ढूंढ लिया मैंने सिता रसोई,
जहां राम किये जल पान,
मिले नहीं राम,
यही तो दुख भारी है,
मैंने ढूंढ लिये चारों धाम,
नहीं मिले राम,
यही तो दुख भारी है।

ढूंढ लिया मैंने तुलसी अंगना,
जहां राम किये पूजा पाठ,
मिले नहीं राम,
यही तो दुख भारी है,
मैंने ढूंढ लिए चारों धाम,
नहीं मिले राम,
यही तो दुख भारी है।

ढूंढ लिया मैंने लंका नगरी,
जहां राम किये संग्राम,
मिले नहीं राम,
यही तो दुख भारी है,
मैंने ढूंढ लिये चारों धाम,
नहीं मिले राम,
यही तो दुख भारी है।

मैंने ढूंढ लिए चारों धाम नहीं मिले राम | Maine Dhoondh Liye Charo Dham Nahi Mile Ram|New Ram Bhajan


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.


पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Next Post Previous Post