प्यारे बालाजी हमरे भी दुख टारो
प्यारे बालाजी हमरे भी दुख टारो,
प्यारे बालाजी संकटमोचनहारो,
अंजनी नंदन कष्ट निकंदन,
हमरे भी दुख टारो।
महावीर विक्रम बजरंगी,
पवनपुत्र हनुमाना,
सुग्रीव सचिव कपीश केसरीया,
महाबल बुद्धि निधाना,
रूद्र एकादश राम भक्त बन,
कौतुक कीन्हे भारो,
प्यारे बालाजी,
हमरे भी दुख टारो।
लांघ कर सत योजन सिन्धु,
रामदूत हनुमाना,
सीताशोक विनाश कियो कपि,
लक्ष्मण प्राण निधाना,
हे रघुकुल के संकटहर्ता,
नजरे कर्म डारो,
प्यारे बालाजी,
हमरे भी दुख टारो।
राम नाम के अनुपम रसिया,
राम चरण अनुरागी,
रामायण के महानायक,
हे राम रत्न बढ़भागी,
हे जगरक्षक अजर अमर हरि,
अपना विरद निखारो,
प्यारे बालाजी,
हमरे भी दुख टारो।
सालासर के हे बाला जी,
मोहनदास के प्यारे,
लाख करोड़ों तूने मधुप हरि,
संत भगतजन तारे,
विनती हमरी भी सुन लीजै,
आए शरण तिहारो,
प्यारे बालाजी,
हमरे भी दुख टारो।
बालाजी प्यारे कांटेगे संकट हमारे | बालाजी मधुर भजन | Mehandipur Balaji | New Balaji Bhajan 2020
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।