श्रीराम जानकी रहते हैं मेरे तन मन में
श्री राम जानकी रहते हैं,
जो प्रभु श्री राम,
अयोध्या में विराजमान हैं,
साकेत में भी मूर्तिमान हैं,
वही प्रभु श्री राम,
जानकी माता सहित,
मेरे सीने में भी छविमान हैं,
जय श्री राम,
जय श्री राम।
दोहा
हो कण कण में संसार के,
रामसिया छविमान,
सेवा में रहते सदा,
महावीर हनुमान,
भगवान श्री राम।
जानकी जी से पूर्ण होते हैं,
और जानकीजी भगवान श्रीराम से,
पूर्ण होती हैं और,
अपने सभी परिजनों सहित,
श्री राम जानकी,
मेरे मन में विराजमान हैं।
श्री राम जानकी रहते हैं,
मेरे तन मन में,
और कुछ भी नहीं,
मेरे जीवन में,
श्री राम जानकी रहते हैं,
मेरे तन मन में।
मेरी सांस सांस में,
श्री राम का आभास है,
मेरे रोम रोम में,
राम का निवास है,
राम आंखों में हैं,
राम बातों में हैं,
राम सांसों में हैं,
राम प्राणों में हैं,
राम ही राम सीने में,
राम ही राम सीने में धड़कन में,
श्री राम जानकी रहते हैं,
मेरे तन मन में,
श्री राम।
राम का चिंतन राम का,
सुमिरन वंदन ध्यान,
भक्तों का हर हाल में,
सदा करे कल्यान।
प्रभु श्री राम के रूप का ध्यान,
और नाम का जाप,
सब कुछ प्रदान करने वाला है,
राम को ध्याऊँ मैं,
राम का नाम लूं,
राम के ही भरोसे सभी काम लूं,
बीते पल राम सुमिरन में,
बीते पल राम,
सुमिरन में चिंतन में,
श्री राम जानकी रहते हैं,
मेरे तन मन में,
श्री राम।
जिसमें झलक मेरे प्रभु,
श्री राम की नहीं,
वो चीज कभी मेरे,
किसी काम की नहीं।
राम के रंग में,
रंग ली आत्मा,
दास मैं उनका वो मेरे परमात्मा,
सारा सुख रामजी के ही,
सारा सुख रामजी के ही पूजन में,
श्री राम जानकी रहते हैं,
मेरे तन मन में,
और कुछ भी नहीं मेरे,
और कुछ भी नहीं,
मेरे जीवन में,
श्री राम जानकी रहते हैं,
मेरे तन मन में,
श्री राम।
श्री राम जानकी रहते हे मेरे Shri Ram Janaki Rahete Hain | Shree Ram Bhajan | Ram Song | Bhakti Song
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।