चलो चलिए यशोदा घर लाल जन्मा
चलो चलिए,
यशोदा घर लाल जन्मा,
कोई लाया सुन्दर टोपी,
कोई लाया सूट,
ओ मैं तो,
पीला पीताम्बर ले आई,
चलो चलिए चलो चलिए,
यशोधा घर लाल जन्मा,
चलो चलिये।
कोई लाया गिल्ली-डंडा,
कोई लाया वाल,
मैं तो बाँस की बांसुरिया ले आई,
चलो चलिए
चलो चलिए यशोधा घर,
लाल जन्मा चलो चलिये।
कोई लाया लड्डू मेवा,
कोई लाया बर्फ़ी,
मैं तो माखनमिश्री ले आई,
चलो चलिए चलो चलिए,
यशोधा घर लाल जन्मा,
चलो चलिये।
कोई माँगे रुपया-पैसा,
कोई माँगे मोक्ष,
मैं तो तन मन सब छोड़ आई,
चलो चलिए चलो चलिए,
यशोधा घर लाल जन्मा,
चलो चलिये।
जन्माष्टमी स्पेशल || krishna bhajan || with lyrics|| बधाई गीत | chalo chaliye yashoda || dholak geet
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।