कुशल कारीगर ही इनकी पहचान है
कुशल कारीगर ही इनकी पहचान है,
ब्रह्मा स्वरूप ये विश्वकर्मा भगवान है,
गूंज रहा नो खंड में इनका जयकारा,
इनके कृपा से सुंदर बना जहान है,
कुशल कारीगर ही इनकी पहचान है।
वास करे जग में जगत में इनका सारा है,
इन्होंने श्रृष्टि को अपने हाथों से संवारा है,
देव भूमि नील आंचल पर्वत का नजारा है,
धाम बड़ा ही अद्भुत इनका धारा धारा है,
देवों के मुख पे इनका गुणगान है,
ब्रह्मा स्वरूप ये विश्वकर्मा भगवान है।
सुधारपुर में बैठ सिंहासन राज चलाते है,
शरणागत का बैठे बैठे काम बनाते है,
हर रोते चेहरे पे ये मुस्कान लाते हैं,
भक्तों का जीवन अपने हाथों से सजाते हैं,
बड़ी अनोखी इनकी शान है,
ब्रह्मा स्वरूप ये विश्वकर्मा भगवान है।
श्री कृष्ण की द्वारिका पूरी को बसाया है,
सोने की सुंदर लंका को भी बनाया है,
अस्त्र शस्त्र हाथों में देवों के थमाया है,
कुंदन शरण में इनके आके शीश नवाया है,
ब्रह्मा विष्णु करते समान है,
ब्रह्मा स्वरूप ये विश्वकर्मा भगवान है।
कुशल कारीगर ही इनकी पहचान है | Vishwakarma Puja 2020 | Anjana Arya Song | Ambey Bhakti
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं