मेरा दिल घबराये रे श्याम तेरी दुनिया में

मेरा दिल घबराये रे श्याम तेरी दुनिया में


Latest Bhajan Lyrics

मेरा दिल घबराये रे,
श्याम तेरी दुनिया में,
जब जाऊ मैं मंदिर शिवालय,
मुझे मुड़ मुड़ के देखे रे,
श्याम तेरी दुनिया में।

जब जाऊ मैं भजन कीर्तन,
यह तो बातें बनावे रे,
श्याम तेरी दुनिया में,
मेरा दिल घबराये रे,
श्याम तेरी दुनिया में।

इक दूजे की चुगली करती,
बड़ा शोर मचावे रे,
श्याम तेरी दुनिया में,
मेरा दिल घबराये रे,
श्याम तेरी दुनिया में।

यह दुनिया तेरी बड़ी निगोरी,
यह तो बाज ना आवे रे,
श्याम तेरी दुनिया में,
मेरा दिल घबराये रे,
श्याम तेरी दुनिया में।

यह दुनिया तेरी बड़ी मतलबी,
बिना मतलब ना जाने रे,
श्याम तेरी दुनिया में,
मेरा दिल घबराये रे,
श्याम तेरी दुनिया में।

यह दुनिया पत्थर को पूजे,
माँ बाप को सतावे रे,
श्याम तेरी दुनिया में,
मेरा दिल घबराये रे,
श्याम तेरी दुनिया में।


मेरा दिल घबराए रे .. शाम तेरी दुनिया में


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

Next Post Previous Post