आज्या अंजनी दुलारे हो जोत जगाई भजन

आज्या अंजनी दुलारे हो जोत जगाई तेरी

हो आज्या अंजनी दुलारे,
हो, जोत जगाई तेरी।।

सालासर में मंदिर तेरा,
आऊँ तेरे द्वारे हो,
लाल लंगोटा ले के लाऊँ,
गाऊँ तेरे जयकारे हो,
अर्जी लगाई तेरी हो,
हो आज्या अंजनी दुलारे,
हो, जोत जगाई तेरी।।

मेहंदीपुर में जा के देखी,
तेरी शान निराली हो,
प्रेतराज और भैरव बाबा,
संकट काटें भारी हो,
करें सब दुहाई तेरी हो,
हो आज्या अंजनी दुलारे,
हो, जोत जगाई तेरी।।

तेरी जोत पे आ के बाबा,
संकट नाचें भारी हो,
खान-पान भी कुछ न देता,
हो री सी लाचारी हो,
आश लगाई तेरी हो,
हो आज्या अंजनी दुलारे,
हो, जोत जगाई तेरी।।

तेरे बिना इस जग में,
कोई भी न मेरा हो,
रमेश नांगलिया तेरे दर पे,
आ के लाया डेरा हो,
रात जगाई तेरी हो,
हो आज्या अंजनी दुलारे,
हो, जोत जगाई तेरी।।

हो आज्या अंजनी दुलारे,
हो, जोत जगाई तेरी।।



HO AAJA ANJANI DULARE HO, हो आजा अंजनी दुलारे हो, BALAJI BHAJAN 2020

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
जय श्री बालाजी महाराज ये बालाजी महाराज का बहुत ही सुंदर भजन है जो कि नरेंद्र कौशिक जी की आवाज में ह इसे आनंद से सुने व लाइक और भजन को शेयर जरूर कर दे साथ मे चेनल को भी subscribe कर दें। अंजनी दुलारे बाबा, सालासर में तुम्हारा मंदिर देखकर मन भर आता है। लाल लंगोटा लेकर आते हैं भक्त, जयकारे गाते हैं और अर्जी लगाते हैं। तुम्हारी जोत जलाते हैं तो सारा दुख-दर्द दूर हो जाता है।
मेहंदीपुर में तुम्हारी शान देखी तो समझ आया कि प्रेतराज और भैरव बाबा के साथ मिलकर तुम कितने भारी संकट काट देते हो। जो भी सच्चे मन से पुकारता है, उसकी लाचारी तुम दूर कर देते हो। खान-पान कुछ न दे पाए तो भी तुम्हारी आश लगाए रखते हैं।
इस जग में तुम्हारे बिना कोई अपना नहीं लगता। रमेश नांगलिया जैसे भक्त भी तुम्हारे दर पर आकर डेरा डाल देते हैं और रात-रात भर जोत जलाते रहते हैं।
जब अंजनी दुलारे बाबा आ जाते हैं तो संकट खुद नाचने लगते हैं और दूर भाग जाते हैं। दिल में बस यही भाव रहता है कि बाबा की जोत हमेशा जलती रहे।
तुम्हारे द्वार पर आने से जीवन हल्का और आसान हो जाता है। छोटी-छोटी परेशानियाँ भी मिट जाती हैं और मन को सुकून मिलता है।
आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री हनुमान जी की।

Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post