खिलखिलाते आपसे है हम भजन

खिलखिलाते आपसे है हम भजन

 

जिंदगी से श्याम तुमने,
हर लिए हैं सारे ग़म,
खिलखिलाते आपसे हैं हम,
क्या कहूँ तेरे लिए मैं,
शब्द पड़ गए आज कम,
खिलखिलाते आपसे हैं हम।।

जब ना कोई था,
श्याम तू ही था,
जिसने पोंछे आँसू मेरे,
श्याम तू ही था,
देख तेरी कृपा बाबा,
आँख होती मेरी नम,
खिलखिलाते आपसे हैं हम।।

तेरी कृपा का,
हर निवाला है,
मुझको मेरी गर्दिशों में,
तूने पाला है,
होते अगर जो तुम ना बाबा,
होते न फिर आज हम,
खिलखिलाते आपसे हैं हम।।

तेरे चरणों की,
धूल भी बाबा,
इस ‘कमल’ से कीमती है,
कई गुना बाबा,
फिर भी सीने से लगाया,
भूल सकते कैसे हम,
खिलखिलाते आपसे हैं हम।।

जिंदगी से श्याम तुमने,
हर लिए हैं सारे ग़म,
खिलखिलाते आपसे हैं हम,
क्या कहूँ तेरे लिए मैं,
शब्द पड़ गए आज कम,
खिलखिलाते आपसे हैं हम।।



Khilkhilate Aapse Hai Hum | खिलखिलाते आपसे हैं हम | Shyam Baba New Bhajan | Abhishek Nama

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Singer - Abhishek Nama
Lyrics - Raghav Gupta "kamal"
Music - Aanchal Sharma
Studio - Aviraag Studio
Mixing - Aanchal Sharma
Media Mangement - Fusion Media | Rishank (7485056301)
Creatives - Fusion Media | Ipshita Dutta

प्रभु की कृपा और उनके प्रेम का यह भाव भक्त के जीवन को एक अनुपम आनंद और उल्लास से भर देता है। यह भाव दर्शाता है कि प्रभु ने भक्त के जीवन से सारे दुख हर लिए और उसे हँसी-खुशी से जीने की शक्ति दी। प्रभु की यह करुणा इतनी अपार है कि भक्त के पास उनकी महिमा का बखान करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। जब कोई साथी न था, तब प्रभु ने ही भक्त के आँसुओं को पोंछा और उसे हर कठिनाई में संबल प्रदान किया। यह विश्वास कि प्रभु की कृपा ही जीवन का आधार है, भक्त को हर परिस्थिति में हँसते-खिलखिलाते रहने की प्रेरणा देता है। यह भक्ति भक्त को यह सिखाती है कि प्रभु का प्रेम और उनकी शरण ही वह शक्ति है, जो जीवन को सुख, शांति और आनंद से परिपूर्ण करती है।

यह भजन भी देखिये
अयोध्या सजी है मेरे राम के लिए भजन अनूप जलोटा
राम जी ने एक ही क्षण में एक बार तो राधा बनकर देखो भजन
मैं तो राधे राधे राधे गाऊंगा भजन
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post