यमुना किनारे श्याम आया ना करो

यमुना किनारे श्याम आया ना करो


Latest Bhajan Lyrics

यमुना किनारे श्याम आया ना करो,
मीठी मीठी बांसुरी बजाया ना करो।

बंसी की आवाज सुनके,
ग्वाले दौड़े आयेंगें,
गऊ बछड़े छोड़ के सब,
दर्शन करना चाहेंगें,
ग्वालों का दिल तड़पाया न करो,
मीठी मीठी बांसुरी बजाया ना करो।

बंसी की आवाज सुन कर,
गोपी दौड़ी आयेंगी
बालक बच्चे छोड़ के सब,
दर्शन करना चाहेंगी,
गोपियों का दिल तड़पाया न करो,
मीठी मीठी बांसुरी बजाया ना करो।

बंसी की आवाज सुनके,
पंछी दौड़े आयेंगें,
चुग्गा पानी छोड़ के सब,
दर्शन करना चाहेंगे,
पंछियों का दिल तड़पाया न करो,
मीठी मीठी बांसुरी बजाया ना करो।

बंसी की आवाज सुनके,
भक्त दौड़े आयेंगें,
ढोलक बजा छोड़ कर सब,
दर्शन करना चाहेंगे,
भक्तों का दिल तड़पाया न करो,
मीठी मीठी बांसुरी बजाया ना करो।

बंसी कीआवाज सुनके,
राधा दौड़ी आयेगी,
काम धाम छोड़ कर वह,
दर्शन करने चाहेंगी,
राधा को इतना सताया ना करो,
मीठी मीठी बांसुरी बजाया ना करो।


यमुना किनारे श्याम जाया ना करो मीठी मीठी बंसुरी बजाया ना करो - राधा कृष्ण भजन | Yamuna Kinare Shyam



आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
 
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.


पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Next Post Previous Post