कल रात शेरवाली मां सपने में आ गयी
कल रात शेरवाली मां,
सपने में आ गयी,
मुझे आके अपने गले से,
मां लगा गयी,
कल रात शेरवाली मां,
सपने में आ गयी।
सिंह सवारी पे,
मैंने मां को निहारा,
अष्ट भुजी मैया का,
रूप ये निराला।
अद्भुत नज़ारा,
उस पल का सारा,
पावन मां रूप के,
दर्शन करा गयी,
कल रात शेरवाली मां,
सपने में आ गयी,
कल रात शेरवाली मां,
सपने में आ गयी।
मैया ने जब हाथ,
सिर पे था फेरा,
ऐसा लगा,
कष्ट जीवन से मेरा,
करुणामई मां,
ममतामई मां,
पल भर में देखो,
सारा मिटा गयी,
कल रात शेरवाली मां,
सपने में आ गयी।
उस पल को भक्तों,
मैं कैसे भूलूं,
जन्नत में भी ऐसा,
सुख मैं ना पाऊं,
मैया के चरणों में,
शर्मा का सिर था,
जाते जाते मोक्ष,
को बेटा बता गयी।
मुझे आके अपने गले से,
मां लगा गयी,
कल रात शेरवाली मां,
सपने में आ गयी।
Kal Raat Sherawali Maa Sapne Mein Aa Gai l कल रात शेरावाली सपने में आ गई l Mata Bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं