सखी नार बनादो आज नंदलाल को लिरिक्स Sakhi Nar Banado Aaj Lyrics

सखी नार बनादो आज नंदलाल को लिरिक्स Sakhi Nar Banado Aaj Lyrics

सखी नार बनादो आज नंदलाल को लिरिक्स Sakhi Nar Banado Aaj Lyrics

पकड़ो पकड़ो ग्वाल को,
कसरें सब निकाल दो,
सखी नार बनादो,
आज नंदलाल को।

बार बार बरसे बरसाने,
बरसाना बरसा दो,
बच ना पाए छेल छबीला,
लट्ठ होरी बरसा दो,
सारा रंग डाल दो,
बरसावो गुलाल को,
कारे कनुवा को सखी,
आज कर लाल दो।

मोर मुकूट ली छीन मुरलिया,
छीन लियो पिचकारी,
चोली चुनरी बिंदीया बाली,
नथनी नाक में डारी,
कजला नैन डाल दो,
घुंघटा भी निकाल दो,
लगे नई नई गुजरीया,
कोई कमाल को।

ब्रजनारी दे दे कर गारी,
तारी खूब बजायो,
प्रेम पाश में बांध सांवरा,
फागुन फाग मनायो,
गाजे बाजे ताल को,
रंग दो लठ ढाल को,
घेरा डार नचावो री,
सखी गोपाल को।

बरसा रंग गुलाल मधुप जो,
खूब मची ब्रज होरी,
लाडली लाल ग्वाल बाल सब,
भीगे छोरा छोरी,
यह लीला गोपाल को,
भगत प्रतिपाल को,
रंग होरी का यह काटे,
जग जंजाल को।

पकड़ो पकड़ो ग्वाल को,
कसरें सब निकाल दो,
सखी नार बनादो,
आज नंदलाल को।


Naar Banado Nandlal ko !! नार बनादो नंद लाल को!!New holi song 2024 #madhavpremi#barsana#holi


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।



आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url