रामायण Rap song/प्रजा के वो प्यारे थे लिरिक्स Ramayan Rap Song Bhajan Lyrics

रामायण Rap song/प्रजा के वो प्यारे थे लिरिक्स Ramayan Rap Song Bhajan Lyrics


रामायण Rap song/प्रजा के वो प्यारे थे लिरिक्स Ramayan Rap Song Bhajan Lyrics

प्रजा के वो प्यारे थे,
धरती के वो सितारे थे,
कहलाते वो पुरुषोत्तम भी,
वो प्यारे राम हमारे थे।

एक और कहानी बनने लगी,
जनक का जब संदेशा आया,
वर बनेगा वो सीता का,
शिव धनुष जो उठा पाया।

उठा सका ना कोई भी उसको,
ऐसी उसमें शक्ति थी,
पलभर में ही धनुष उठाया,
राम नाम में भक्ति थी।

स्वयंवर का तो अंत हुआ,
पर विवाह का ये आरंभ था,
अब नया जो अध्याय निकट है,
उसका ये प्रारंभ था।

कैकयी ने रची ऐसी माया,
वचन राजा को स्मरण कराया,
राजपथ सब मिले भरत को,
मिले राम को वन का साया।

तेरह साल वो बीत चले और,
चौदहवां था बस आखिरी वर्ष,
सोचा ना था सपने में,
फिर कुछ ऐसा घटा अनर्थ।

शूर्पणखा की नजर लगी,
सुंदर कन्या आकार लिया,
लुभा सकी ना लक्ष्मण को तो,
उसने फिर प्रहार किया।

क्षणभर में ही अंग गंवाए,
जैसे ही वो आगे बढ़ी,
कान काटे और नाक कटी बस,
देख रही वो खड़ी खड़ी।

बदला चाहा खर दूषण,
ने तो उनको मौत मिली,
रावण को ये पता चला,
तो उसने ऐसी चाल चली।

मारीच को उसने हुक्म दिया,
स्वर्ण मृग का रूप लिया,
भ्रमजाल था ऐसा रचा,
के सब कुछ ही अनुरूप हुआ।

हिरण के पीछे राम चले,
राम के पीछे चले लखन,
रूप लिया एक साधु का,
माता का उसने किया हरण।

सामने जो फिर गीध अड़ा,
ताकत से अपनी पूरी लड़ा,
अपनी हिम्मत पे अटल रहा,
डटकर रावण से खूब लड़ा।

दुष्कर्म का हुआ चरम,
अब ना मिलेगी उसे शरण,
जो पाप किया है उसने अब,
तय ही है बस उसका मरण।

परम भक्त से मिलन हुआ,
दृश्य ऐसा ना देखा था,
पवन पुत्र कहलाते वो,
बल भी सबसे ऊँचा था।

सागर को भी पार करा,
उड़ते चले हनुमान,
पहुंच वटिका सीता,
को दी अपनी पहचान।

एक और अनर्थ वो कर बैठा,
अब होगा क्या ना सोच सका,
आग लगा के पूंछ को,
लंका को अग्नि में झोंका।

पत्थर पे लिख के श्री राम,
सेतु का करके निर्माण,
वानर सेना चली साथ,
और रावण था बिलकुल अंजान।

मायाजाल था इंद्रजीत का,
लक्ष्मण उसको समझ ना पाए,
भक्ति ऐसी बजरंगी की,
बूटी संग पर्वत ले आए।

तीर जो छोड़े प्रभु ने तो,
कुंभकरण का हुआ विनाश,
तीरों ने फिर लक्ष्मण के,
मेघनाद का किया था नाश।

एक सिर कटा और दूजा आया,
नाम था उसका दशानन,
मार्ग बताया अंत का जिसने,
वो था भाई विभीषण।

धरती में कंपन सी उठी,
धनुष से छूटा राम बाण,
राम नाम को जपके मरा,
जैसे ही निकले उसके प्राण।

समय चक्र जो थम सा गया,
व्याकुलता का अंत हुआ,
सबकी आंखों में नमी सी थी जब,
सीता राम का मिलन हुआ।

शुभ दिन देखो आया है,
वनवास का उनके हुआ है अंत,
सीता राम संग लौटे तो,
दीप जले और लगा बसंत।

पर कष्टों का ये अंत ना था,
प्रारंभ नए दुखों का ये,
माता सीता को साबित करना,
अग्नि परीक्षा का समय।

चार लोग अब कहेंगे क्या,
इन बातों का कोई मोल नहीं,
अलग हुए राम सीता से,
लब पर उनके बोल नहीं।

जन्म हुआ फिर दो पुत्रों का,
नाम था उनका कुश लव,
खबर नगर में फैली तो,
मनाया सब ने उत्सव।

वो पराक्रमी,
वो ज्ञानी थे,
हृदय से कोमल,
दानी थे।

यज्ञ हुआ फिर अश्वमेध का,
घोड़ा पकड़ा कुश लव ने,
सबको हराया पिता को पाया,
जैसा सोचा सपनों में।

सती की शुद्धि सिद्ध हुई,
त्रेता युग से विदा लिया,
सौंपा पुत्रों को प्रभु राम ने,
धरती में खुद समा लिया।

अंतिम छंद अब आया है,
यम को प्रभु ने किया नमन,
द्वारपाल फिर लखन बनाया,
आए ना भीतर कोई साया।

साया तो अंदर आया ना,
पर विवश हुए खुद जाने पर,
खुद तो त्यागा ग्लानि ना,
हो राम को प्राण निभाने पर।

कुछ भी अच्छा लगता ना अब,
भाई के दुख में लीन हुए,
छोड़ चले इस जग को और,
नदी में खुद विलीन हुए।


Wokal - Ramayan Saga | 2023 | Bhajan | Latest Rap | Vg Music


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Ramayan Saga
Rap/Compostion/Lyrics by Wokal
Music : VG Music
Video/Postet : DCcreator


इस मधुर भजन में पवित्र रामायण के उन प्रमुख घटनाओं का संक्षिप्त वर्णन है जो श्री राम के जीवन के विभिन्न चरणों को दर्शाती हैं। यह भजन श्री राम जी के जन्म, उनके विवाह, वनवास, सीता के हरण, और रावण के वध तक की यात्रा को चित्रित करता है। इसमें शूर्पणखा की चाल, रावण द्वारा सीता का हरण, हनुमान की भक्ति, और लंका दहन की घटनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा, इस भजन में राम-रावण युद्ध, राम-सीता के पुनर्मिलन, और अंत में राम के राज्याभिषेक तक की घटनाओं का भी उल्लेख है। यह भजन न केवल राम के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को बताता है, बल्कि उनके चरित्र की महानता और उनके द्वारा दिखाए गए आदर्शों को भी प्रस्तुत करता है। इस तरह, यह भजन रामायण की गाथा को संक्षेप में प्रस्तुत करता है और श्री राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करता है।


आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url