प्रथम वंदना गणपति आपकी भजन

प्रथम वंदना गणपति आपकी भजन

ना नेम संयम, ना विधि जाप की,
प्रथम वंदना गणपति आपकी,
प्रथम वंदना गणपति आपकी।।

हाथों में तुम नाथ मोदक लिए,
दर पे तेरे जलते घी के दिए,
हमें चाहिए बस कृपा आपकी,
प्रथम वंदना गणपति आपकी।।

चूहे पे कितने सुघर लग रहे,
दामन ग़रीबों के तुम भर रहे,
दुआ चाहिए बस प्रभु आपकी,
प्रथम वंदना गणपति आपकी।।

माथे पे चंदन लगाए हुए,
लंबी सूंड अपनी बढ़ाए हुए,
राजेन्द्र पर हो नज़र आपकी,
प्रथम वंदना गणपति आपकी।।

ना नेम संयम, ना विधि जाप की,
प्रथम वंदना गणपति आपकी,
प्रथम वंदना गणपति आपकी।।


प्रथम वंदना गणपति आपकी by rajendra prasad soni गणपति भजन,गणेश वंदना,गणेश जी की प्रार्थनाganesh strot

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 


यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post