मेरे रामजी आएंगे कर लो स्वागत

मेरे रामजी आएंगे कर लो स्वागत की तैयारी

मेरे रामजी आएंगे,
कर लो स्वागत की तैयारी,
इतने बरस के बाद है आई,
राजतिलक की बारी।।
मेरे रामजी...

दुल्हन के जैसी अयोध्या सजेगी,
एक बार फिर से दीवाली मनेगी।।
राम, लखन, सीता, हनुमत की,
निकलेगी सवारी।।
मेरे रामजी...

केसरिया दुपट्टा अपने माथे पे बांध के,
करोड़ों भगत होंगे सरयू के घाट पे।।
जय श्रीराम के जयकारों से,
गूंजेगी दुनिया सारी।।
मेरे रामजी...

अयोध्या न जा सका तो घर को सजाऊंगा,
राम नाम का एक दीपक घर में जलाऊंगा।।
भगतों के संग अंबरीष मांगे,
रखियो लाज हमारी।।
मेरे रामजी...

रामजी के स्वागत में उत्सव मनाएंगे,
भीलनी के बेर जैसा भोग हम लगाएंगे।।
फूलों की होली खेलेंगे,
ये है इच्छा हमारी।।
मेरे रामजी...

मेरे रामजी आएंगे करलो स्वागत की तैयारी | Mere Ramji ayenge #sudarshankumar

लंबे इंतजार के बाद राजतिलक का समय आना, अयोध्या का दुल्हन की तरह सजना और दीवाली का फिर से जीवंत होना, ये सब उस उमंग को दिखाता है जो राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की सवारी के साथ जुड़ा है। केसरिया दुपट्टा बांधकर सरयू घाट पर जुटे लोग और जय श्रीराम के नारे उस प्रेम और श्रद्धा को गूंजाते हैं जो चारों ओर फैल जाता है। अगर अयोध्या न जा सकें, तो घर में दीपक जलाना और भीलनी के बेर जैसे सादे भोग चढ़ाना उस सच्ची श्रद्धा को जाहिर करता है। फूलों की होली खेलने की चाह उस उत्सव और आत्मीयता को पूरा करती है जो राम के प्रति हर दिल में बसती है। 

 

मेरे रामजी आएंगे कर लो स्वागत की तैयारी

BHAJAN :- मेरे रामजी आएंगे करलो स्वागत की तैयारी
Mere Ramji ayenge karlo swagat ki taiyari
SINGER :- SUDARSHAN KUMAR, MUMBAI (9323310925)
LYRICS :- AMBRISH KUMAR (9327754497)

You may also like...
Next Post Previous Post