महाराज गजानन जी पधारो भजन
महाराज गजानन जी पधारो भजन
प्रथम संदेशो आपने,हे गणनायक महाराज,
रिद्धि सिद्धि ने संग लेकर आओ,
पुरण कर दो काज।
पधारो म्हारें कीर्तन में।
महाराज गजानन जी,
पधारो म्हारे कीर्तन में,
कीर्तन में ओ देवा कीर्तन में,
कीर्तन में ओ देवा कीर्तन में,
महाराज गजानन्द जी,
पधारो म्हारें कीर्तन में।
सब देवो में सबसे पहले,
पूजा होवे थारी,
सबके पूरण काज बनाते,
विघ्न मिटाते भारी,
संग रिद्धि सिद्धि ल्यावो जी,
पधारो म्हारे कीर्तन में,
महाराज गजानन्द जी,
पधारो म्हारें कीर्तन में।
देवो के सिरमौर विनायक,
बाट उड़िका थारी,
आन पधारो हे गणनायक,
कीर्तन की है तैयारी,
संग सुमति भी ल्यावो जी,
पधारो म्हारे कीर्तन में,
महाराज गजानन्द जी,
पधारो म्हारें कीर्तन में।
शंकर सुवन गौरा के नंदन,
भक्त तेरा गुण गावे,
ज्ञान भक्ति की ज्योत जलकर,
कीर्तन में है बुलावे,
‘विष्णु’ पर मेहर करो,
पधारो म्हारे कीर्तन में,
महाराज गजानन्द जी,
पधारो म्हारें कीर्तन में।
महाराज गजानन जी,
पधारो म्हारे कीर्तन में,
कीर्तन में ओ देवा कीर्तन में,
कीर्तन में ओ देवा कीर्तन में,
महाराज गजानन्द जी,
पधारो म्हारें कीर्तन में।
गजानन महाराज पधारों || Manish Tiwari || Gujanan Maharaj Padharo || Hindi Ganpati Bhajan
Singer - Manish Tiwari
Album - Sun Barsane Wali
Lyrics - Manish Tiwari
Music - Devender Dev
Label - Chanda Cassettes
श्री गणेश जी का यह भजन गणनायक महाराज, गजानन जी के प्रति गहरी श्रद्धा और आह्वान से भरा है। यहाँ उनकी उपस्थिति की कामना है, जो रिद्धि-सिद्धि और सुमति के साथ कीर्तन को पूर्ण करे। सभी देवों में प्रथम पूज्य होने का गौरव, विघ्नों को हरने की शक्ति और काज को सफल बनाने का आशीर्वाद उनके चरणों में देखा जाता है। शंकर-पार्वती के नंदन के रूप में उनकी महिमा गाई जाती है, जो ज्ञान और भक्ति की ज्योत जलाती है। कीर्तन की तैयारी और बुलावे में उनकी बाट जोहना उस उत्साह को दिखाता है, जो हर दिल में उनके आने की आस जगाता है।
You may also like...
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। |
