सेठ कहे तुझसे सेठ साँवरा दीन कहे भजन

सेठ कहे तुझसे सेठ साँवरा दीन कहे तुझे दीनानाथ भजन

सेठ कहे तुझसे सेठ साँवरा,
दीन कहे तुझे दीनानाथ,
तुम ही बताओ सेठ सांवरे हो,
या तुम दीनो के नाथ,
सेठ कहे तुझसे सेठ साँवरा,
दीन कहे तुझे दीनानाथ।

सेठ भरे तेरी हाज़री,
करते है तेरा मनुहार,
दीन करे बाबा तेरी चाकरी,
आते दर पर ले परिवार,
इक भरोसा तेरा मुझको,
लाज मेरी है तेरे हाथ,
सेठ कहे तुझसे सेठ साँवरा,
दीन कहे तुझे दीनानाथ।

मैं जो तुम्हे भुलाना चाहूँ,
घर आंगन में मेरे श्याम,
सोच सोच कर मैं शरमाऊं,
कहाँ बिठाऊगा मैं मेरे श्याम,
नहीं बिछाने को है चादर,
नहीं है सिर पे मेरे छाँव,
सेठ कहे तुझसे सेठ साँवरा,
दीन कहे तुझे दीनानाथ।

सुदामा के तंदुल भाये,
झूठे बेर शबरी के खाये,
दुर्योधन का महल त्याग,
घर विदुरानी के घर तुम आये,
सेठ कहे तुझसे साँवरा,
दीन कहे तुझे दीनानाथ,
कब आओगे घर तुम मेरे,
टीकम से तू करले बात,
सेठ कहे तुझसे सेठ साँवरा,
दीन कहे तुझे दीनानाथ।

सेठ कहे तुझसे सेठ साँवरा,
दीन कहे तुझे दीनानाथ,
तुम ही बताओ सेठ सांवरे हो,
या तुम दीनो के नाथ,
सेठ कहे तुझसे सेठ साँवरा,
दीन कहे तुझे दीनानाथ। 

सेठ साँवरे दीनानाथ | Seth Sanwre Deenanath | Lyrical श्याम भजन | सोनू रस्तोगी | Full HD

 Song: Seth Sanwre Deenanath
Singer: Sonu Rastogi ( 9450426255 - 8318580813)
Music: Sachin Verma
Lyricist: Mahavir Saraf ( Tikam)
Video: Shalini Sharma
Category: HIndi Devotional ( Shyam Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur

यह भजन एक भक्त द्वारा भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है। भक्त भगवान श्रीकृष्ण को "सेठ" और "दीनानाथ" दोनों कहता है। "सेठ" का अर्थ है "व्यापारी" या "मालिक", और "दीनानाथ" का अर्थ है "दीन-दुखियों का नाथ"। भक्त भगवान श्रीकृष्ण से पूछता है कि वह कौन हैं: एक व्यापारी जो केवल अमीर और शक्तिशाली लोगों की मदद करता है, या एक भगवान जो सभी की मदद करता है, चाहे वे अमीर हों या गरीब।

Next Post Previous Post