माई सबके बाल गोपाल सदा खुशहाल रहे
(मुखड़ा)
माई, सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहे,
खुशहाल रहे, मालामाल रहे,
माई, सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहे।।
(अंतरा)
हँसते रहें नैनों के तारे,
हँसते रहें नैनों के तारे,
पलना में खेले लाल,
सदा खुशहाल रहे,
माई, सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहे।।
बहन लगाए दूज का टीका,
बहन लगाए दूज का टीका,
राखी बाँधे हर साल,
सदा खुशहाल रहे,
माई, सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहे।।
रहे अमर गोदी के खिलौने,
रहे अमर गोदी के खिलौने,
पास ना आए काल,
सदा खुशहाल रहे,
माई, सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहे।।
जुड़े लक्ष्मी इनके अंगना,
जुड़े लक्ष्मी इनके अंगना,
सदा रहे मालामाल,
सदा खुशहाल रहे,
माई, सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहे।।
(पुनरावृति)
माई, सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहे,
खुशहाल रहे, मालामाल रहे,
माई, सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहे।।
माई सबके बाल गोपाल सदा खुशहाल रहे | Lajwanti Pathak | Mata Bhajan | Latest Bhakti Song 2019