पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा पुण्य कमाई भजन

पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा पुण्य कमाई भजन


पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
भादो का महीना धर्म संदेश लाया,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया।

चलो स्थानक उपाश्रय,
संघ में मंगल छाया,
जिनवाणी सुनने का,
अवसर अनुपम आया,
मन्दिर सजाओ ने तोरण बंधावो,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया।

श्रावक के पंच कर्तव्य,
प्रथम दिन का सार,
सेवा पूजा प्रभु भक्ति,
चित्त में धार,
आठ दिवस तुम पौषध करना,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया।

टुकलिया परिवार ने,
जग की रीत निभाई है,
पर्युषण में भक्ति की,
रमझट जमाई है,
भावों से संगी भक्ति कराना,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया।

पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
भादो का महीना धर्म संदेश लाया,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया।



Jain Paryushan song पर्वो में पर्व पर्युषण न्यारा || New Paryushan Parv Song || Neelakshi Kothari

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


▸ Song: Parvo Mein Parv Paryushan Nyara
▸ Singer: Neelakshi Kothari
▸ Lyricist : Sangeeta Ji Bagrecha Sangee
▸ Music: Akhil Purohit
▸ Keyboard : Naresh Rao
▸ DOP & Editor: Bhagwan Sundesha & Team
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post