कन्हैया झूले पलना नेक हौले झोटा दीजो
कन्हैया झूले पलना
कन्हैया झूले पलना, नेक हौले झोटा दीजो।
नेक हौले झोटा दीजो, नेक हौले झोटा दीजो ॥ कन्हैया झूले
कहाँ तो याने जनम लियो है, कहाँ तो याने जनम लियो है,
ए कहाँ पे, ए कहाँ पे झूले पलना, नेक हौले झोटा दीजो।
मथुरा में याने जनम लियो है, मथुरा में याने जनम लियो है,
ए गोकुल में, ए गोकुल में झूले पलना, नेक हौले झोटा दीजो।
काहे को याको बनो है पालनो, काहे को याको बनो है पालनो,
ए काहे के, ए काहे के लागे फुँदना, नेक हौले झोटा दीजो।
चन्दन को याको बनो है पालनो, चन्दन को याको बनो है पालनो,
ए रेसम के, ए मोतिन के लागे फुँदना, नेक हौले झोटा दीजो।
चन्द्रसखी भज बाल कृष्ण छवि, चन्द्रसखी भज बाल कृष्ण छवि,
चिरजीवे, ए चिरजीवे प्यारो ललना, नेक हौले झोटा दीजो।
कन्हैया झूले पलना, नेक हौले झोटा दीजो।
बाल कृष्ण छवि, चन्द्रसखी भज बाल कृष्ण छवि,
चिरजीवे, ए चिरजीवे प्यारो ललना, नेक हौले झोटा दीजो।
कन्हैया झूले पलना, नेक हौले झोटा दीजो।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं