आज है जगराता माई का माँ को मना लेना
(मुखड़ा)
आज है जगराता माई का,
माँ को मना लेना,
अरे ऐ भइया जी,
जरा ताली बजा लेना,
हाथ उठा के जोर लगा,
जयकारे लगा लेना,
अरे ऐ बहना जी,
जरा ताली बजा लेना।।
(अंतरा)
मिलेगा जो माँगो तुमको,
नहीं कोई शंका,
सारी दुनिया में बजता है,
माई का डंका,
माई के दर पे,
शेरावाली के दर पे,
जोत जली है,
सर को झुका लेना,
अरे ऐ भइया जी,
जरा ताली बजा लेना।।
ये हैं मेहड़ा वाली मैया,
सबको खिलाती है,
बिछड़े हुए सभी को मैया,
पल में मिलाती है,
माई के दर पे,
मेरी माई के दर पे,
जोत जली है,
सर को झुका लेना,
अरे ऐ भइया जी,
जरा ताली बजा लेना।।
चिंतपूर्णी मैया सबकी,
चिंता मिटाती है,
हारे हुए सभी को मैया,
तू ही जिताती है,
भक्त सुनाए,
माँ की महिमा,
तू संग में गा लेना,
अरे ऐ भइया जी,
जरा ताली बजा लेना।।
(अंतिम पुनरावृत्ति)
आज है जगराता माई का,
माँ को मना लेना,
अरे ऐ भइया जी,
जरा ताली बजा लेना,
हाथ उठा के जोर लगा,
जयकारे लगा लेना,
अरे ऐ बहना जी,
जरा ताली बजा लेना।।
Tali Baja Lena - Riza Khan, Bali Thakre - Navratri Special - Ajaz Khan 9425738885