मेरे श्याम ये बता दे ये तान कौनसी है भजन

मेरे श्याम ये बता दे ये तान कौनसी है भजन

 
मेरे श्याम ये बता दे ये तान कौनसी है लिरिक्स Mere Shyam Ye Bata De Lyrics, Krishna Bhajan

मेरे श्याम ये बता दे,
ये तान कौन सी है,
जिसे सुन के सारी दुनिया,
तेरे दर पे झूमती है।

मेरे दिल में बस गया है,
तेरा अजीज चेहरा,
दिलकश तेरी अदाएं,
जुल्फो का घना पहरा,
हंस कर के मोह लेते,
मुस्कान कौन सी है।
मेरे श्याम ये बता दे,
ये तान कौन सी है,
जिसे सुन के सारी दुनिया,
तेरे दर पे झूमती है।

जादू भरी निगाहें,
करती है क्या इशारा,
बाहों में भरलू तुमको,
लगता है मुझको प्यारा,
आती है तेरी मुझको,
ये याद कौन सी है,
मेरे श्याम ये बता दे,
ये तान कौन सी है,
जिसे सुन के सारी दुनियां,
तेरे दर पे झूमती है।

तेरी अदाएं कर गयी,
घायल हमारे दिल को,
मुस्कान तेरी कान्हा,
भाये हमारे दिल को,
कजरारी तेरी आँखे,
ये नज़र कौन सी है,
मेरे श्याम ये बता दे,
ये तान कौन सी है,
जिसे सुन के सारी दुनियां,
तेरे दर पे झूमती है।


Mere Shyam Ye Bata Tu (Superhit Krishna Bhajan) By Shantidoot Shri Devkinandan
 

➤Album :- Chitchor Leo Re Kanhai
➤Song :- Mere Shyam Ye Bata Tu
➤Singer :- Devki Nandan Thakur Ji
➤Music :- Bijendara Singh Chauhan
➤Writer :- Devki Nandan Thakur Ji
➤ Label :- Vianet Media
➤ Sub Label :- Saawariya 


श्याम जी की तान सुनते ही सारी दुनिया उनके दर पर झूम उठती है। साधक का दिल उनके अजीज चेहरे पर ठहर जाता, जुल्फों का घना पहरा देखकर मोहित हो जाता। हँसते हुए मुस्कान बिखेरते हैं, जादू भरी निगाहें इशारा कर जातीं। बाहों में भर लो तो प्यार सा लगे, कजरारी आँखें घायल कर दें। अदाओं का क्या कहना, कान्हा की एक झलक ही सब भुला देती। हमें दिखाते हैं कि इश्वर का आशीर्वाद प्रेम की इस तान से ही उतरता है।

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post