सांवरे के रहते क्यूँ तू घबराता है लिरिक्स Sanware Ke Rahate Kyo Lyrics


Latest Bhajan Lyrics

सांवरे के रहते क्यूँ तू घबराता है लिरिक्स Sanware Ke Rahate Kyo Lyrics, Khatu Shyam ji Bhajan by Sanjay Mittal

सांवरे के रहते क्यूँ,
तू घबराता है,
भावों के आंसू क्यों,
ना चरणों में बहाता है,
साँवरे के रहते क्यों......।

आंसू की भाषा ये जानता है,
अपने पराए को पहचानता है,
आंसू की धारा में बह जाता है,
सांवरे के रहते क्यों,
तू घबराता है,
भावों के आंसू क्यों,
ना चरणों में बहाता है,
साँवरे के रहते क्यों......।

नरसी सुदामा ने बात बताई,
आंसू के बदले मिलते कन्हाई,
बिन मांगे सबकुछ मिल जाता है,
सांवरे के रहते क्यों,
तू घबराता है,
भावों के आंसू क्यों,
ना चरणों में बहाता है,
साँवरे के रहते क्यों......।

जिस ने दो आंसू दर पे गिराये,
पलकों पे उसको अपने बिठाये,
बिगड़ा नसीबा संवर जाता है,
सांवरे के रहते क्यों,
तू घबराता है,
भावों के आंसू क्यों,
ना चरणों में बहाता है,
साँवरे के रहते क्यों......।

मंदिर में इनके जब जब मैं आया,
ठाकुर से अपने नैना मिलाया,
श्याम कहे दिल मेरा भर आता है,
सांवरे के रहते क्यों,
तू घबराता है,
भावों के आंसू क्यों,
ना चरणों में बहाता है,
साँवरे के रहते क्यों......।

सांवरे के रहते क्यूँ,
तू घबराता है,
भावों के आंसू क्यों,
ना चरणों में बहाता है,
साँवरे के रहते क्यों......।
 
 

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url