हर हर महादेव शिव शंकर त्रिपुरारी
Har Har Mahadev Shiv Shankar Tripurari Shiv Bhajan
हर हर महादेव शिव शंकर त्रिपुरारी
हर हर महादेव शिव शंकर त्रिपुरारी
सागर तट पर पूजें
तुमको राम धनुर्धारी
शंकर से संकट भागे
ओर शत्रुन छेकारी
माथे पे गंग तेरे
लिपटे भुजंग तेरे
भभूति अंग तेरे सोहे
भूतन का संग तेरे
पीने को भंग तेरे
भाल पे चंद्र मन मोहे
जय जय शंकर त्रिपुरारी
भक्तों के काज सारे
असुरों को तू संघरे
करते नंदी की सवारी
जग के संघार कर्ता
डमरू त्रिशूल धर्ता
यश गाते वेदचारी
हर हर महादेव शंकर त्रिपुरारी
गिरिजापति दीनदयाला
गणपति है तुम्हरे लाला
पल में करते हो बोलबाला
पसुपति तू है रखवाला
विश्वनाथ जय महाकाला
प्रभु संतन के हो प्रतिपाला
जय जय शंकर त्रिपुरारी
जय जय शंकर त्रिपुरारी
