लाज रख ले मेरे अश्रुओं की भजन

लाज रख ले मेरे अश्रुओं की भजन

 
लाज रख ले मेरे अश्रुओं की भजन

जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
आन पड़ी अब तो तेरे द्वार~कन्हैया,
अब तो संकट टार~कन्हैया,
अब तो संकट टार~कन्हैया।।

टूटी हूँ मैं दर्पण-सी,
लाज रख ले मेरे अश्रुओं की,
लाज रख ले मेरे अश्रुओं की।।

मीरा नहीं मैं, कर्मा नहीं मैं,
मैं एक दुखिया कलियुग की,
लाज रख ले मेरे अश्रुओं की,
लाज रख ले मेरे अश्रुओं की।।

तेरे सिवा मैं कुछ न जानूं,
तुमको अपना सब कुछ मानूं,
सेवक हूँ तेरे बचपन की,
लाज रख ले मेरे अश्रुओं की,
लाज रख ले मेरे अश्रुओं की।।

तेरी है बस आस रे मोहन,
बाकी है चंद सांस रे मोहन,
दूर करो ये उलझन-सी,
लाज रख ले मेरे अश्रुओं की,
लाज रख ले मेरे अश्रुओं की।।

बबलू सहे है घाव~कन्हैया,
आके बचा ले नाव~कन्हैया,
डूब न जाए पूनम की,
लाज रख ले मेरे अश्रुओं की,
लाज रख ले मेरे अश्रुओं की।।

मीरा नहीं मैं, कर्मा नहीं मैं,
मैं एक दुखिया कलियुग की,
लाज रख ले मेरे अश्रुओं की,
लाज रख ले मेरे अश्रुओं की।।



ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


► Album - Laaj Rakhle Mere Asuwan Ki
► Song - Laaj Rakhle Mere Asuwan Ki
► Singer - Poonam Sharma
► Music - Lovely Sharma
► Lyrics - Bablu
➤ Label - Vianet Media

यह भजन भी देखिये
अयोध्या सजी है मेरे राम के लिए भजन अनूप जलोटा
राम जी ने एक ही क्षण में एक बार तो राधा बनकर देखो भजन
मैं तो राधे राधे राधे गाऊंगा भजन
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post