गुणवान मेरे गणपति बुद्धि के दाता भजन

गुणवान मेरे गणपति बुद्धि के दाता भजन

गुणवान मेरे गणपति बुद्धि के दाता,
है मेरे दाता सबके दाता भाग्यविधाता॥
मेरे दाता,मेरे दाता, मेरे दाता, मेरे दाता
है मेरे दाता सबके दाता भाग्यविधाता॥

बैठे है ऊँचे आसन पर डाले तन दुशाला है,
वो ही सुनने वाला है वो ही सूंड वाला है ।
गजमुखधर विशाला है गजवदन निराला है,
तीनो लोक में देखो जपते जिनकी माला है ।
माता है सती पार्वती पिता भोलाभाला है,
वो ही सुनने वाला है पुत्र सूंड वाला है॥
बिगड़ी बनाने वाला बिगड़ी को बनाता,
आई हर मुसीबत को पल में मिटाता,
है मेरे दाता सबके दाता भाग्य विधाता॥

करले भक्ति तू मनवा काम तेरे आएगी,
फूटी हुई किस्मत भी तेरी बदल जाएगी ।
हर कारज में आते है पहले मेरे गणराजा,
देवो के देव महादेवा मेरे गणराजा ।
आवाज में है गणराजा साज में गणराजा,
राज में है गणराजा ताज में है गणराजा॥
लाज में है गणराजा लाज बचाता,
भक्तो को थाम लेता दुष्टो को गिराता,
है मेरे दाता सबके दाता भाग्य विधाता,
मेरे दाता,मेरे दाता, मेरे दाता, मेरे दाता
है मेरे दाता सबके दाता भाग्यविधाता,
गुणवान मेरे गणपति बुद्धि के है दाता
है मेरे दाता सबके दाता भाग्यविधाता ।
मेरे दाता,मेरे दाता, मेरे दाता, मेरे दाता
है मेरे दाता सबके दाता भाग्यविधाता.......


Gunwan Mere Ganpati ||Ganeshji bhajan |गणेश जी भजन | ganesh chaturthi special |Shivaji Patil |

गुणवान गणपति ऊँचे आसन पर विराजते हैं, दुशाला ओढ़े सूंड लहराते हुए। गजमुखधर विशाल हैं, तीनों लोकों में उनकी माला जपते सब। माता पार्वती और पिता भोला भंडारी के पुत्र, बिगड़ी हालात संवारते हैं, मुसीबतें पल में मिटा देते हैं। हर काम में पहले आते हैं गणराजा, भक्ति से मनवा कर लेते हैं। साज-सज्जा में राज करते हैं, लाज बचाते हैं साधकों की, दुष्टों को गिरा देते हैं। इश्वर का आशीर्वाद उनकी कृपा से मिलता है, फूटी किस्मत भी चमक उठती है।

बुद्धि के दाता सबके भाग्य विधाता, हर कारज सँभालते हैं प्यार से। देवों के देव महादेवा के गणराजा, आवाज़ हो या ताज, हर जगह राज करते हैं। जीवन की राह आसान बना देते हैं, थाम लेते हैं हर कदम पर। जैसे कोई बड़ा भाई संभाले सब, वैसे ही खुशियाँ बाँटते रहते हैं। दिल भर आता है उनके नाम लेते ही। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री गणपति जी! जय श्री पार्वती जी! जय श्री शिव जी!

⭐Song:- Gunwan Mere Ganpati
⭐Singer:- Shivaji Patil
⭐Lyrics /Producer:- Salagram Patil
⭐Music:- Sourabh Patil , Ansh Gajbhiye , Chitransh sinha
⭐Mix/ Master:- Himanshu Jain
⭐Studio:- SD DT Studio { shree darshan } 

Next Post Previous Post