तूने खूब दिया सब भक्तों को अब आज भजन

तूने खूब दिया सब भक्तों को अब आज हमारी बारी भजन

 
तूने खूब दिया सब भक्तों को अब आज हमारी बारी लिरिक्स Tune Khoob Diya Bhakto Lyrics

तूने खूब दिया सब भक्तों को
अब आज हमारी बारी है
अब आज हमारी बारी है
तूने खूब दिया सब भक्तों को
अब आज हमारी बारी है

थोड़ा-थोड़ा देने से काम ना चले
मुझको तो आज जी भर के मिले
बहुत दिनों इन्तजार किया
बाबा ने मांगने का मौका दिया
ये सोच ले तू, ये जान ले तू
अब आज हमारी बारी है

माँगते हैं श्याम तुमसे इतना
मेरा गुजारा चलता रहे
तेरा दिया हुआ खाता रहूँ
बस तेरा दर्शन मिलता रहे
चाहे कुछ भी करो, इन्कार न करो
अब आज हमारी बारी है

माँगने में मेरा जाता है क्या
बाबा से जी भर के मांगूँगा
बनवारी इतना ले जाऊँगा
माँगने दोबारा न आऊँगा
थोड़ा ध्यान रखना
मेरी बात रखना
अब आज हमारी बारी है


tune khoob diya sab bhakton ko
 
श्याम बाबा ने सब भक्तों को खूब दिया, अब हमारी बारी आई है जी भर के मांगने की। थोड़ा-थोड़ा से काम न चलेगा, इंतज़ार बहुत हुआ अब दर्शन और गुज़ारा दोनों चाहिए। माँगते शरम कैसी जब बाबा ने मौका दिया, झोली फैलाओ बस उनका प्यार मिलता रहे। साधकों को इश्वर का आशीर्वाद मांगने से मिलता है, जैसे दरवाज़ा अपने आप खुल जाए।

दूसरी बार न आने का वादा कर लो, इतना ले जाओ कि जीभर आए। बनवारी सुन लें पुकार तो किस्मत चमक उठे। जीवन में ऐसे ही भरोसा रखो, सब संभल जाता है पल में। दिल को छू जाता है ये बुलावा। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री श्याम जी! जय श्री बाबा जी! 

Next Post Previous Post