प्रार्थना सुनिए श्री भगवान भजन
प्रार्थना सुनिए श्री भगवान,
कीजिए जन-जन का कल्याण।।
प्रार्थना सुनिए श्री भगवान।।
आज भूमि, जन-भूमि दुखारी,
वाणी, वीणा शरण तुम्हारी।।
वीणा को झंकार दीजिए,
वाणी को वरदान।।
प्रार्थना सुनिए श्री भगवान।।
भारत में फिर गूंजे गीता,
भूमि भाग्य बन जागे सीता।।
भारत को फिर धन्य कीजिए,
श्रीधर, कृपा-निधान।।
प्रार्थना सुनिए श्री भगवान।।
हानि धर्म की बहुत हुई है,
अंधकार ने ज्योति छुई है।।
पृथ्वी पर अवतार लीजिए,
करनी जो वचन प्रमाण।।
प्रार्थना सुनिए श्री भगवान।।
प्रार्थना सुनिये Prarthna Suniye Shree Bhagwan I Hari Bhajan I LATA MANGESHKAR I Full HD Video Song