मोरे अंगना गजा नंद आए री मोरे भाग जगाए
देखो गजा नंद आए री
और धन धन हो गई मैं मतवारी
ओ मेरे सोए भाग जगाए री
मोरे अंगना गजा नंद आए री
आए री आए मोरे भाग जगाए
मोरे अंगना गजानंद आए री
विघ्न हरण मंगल सुख कारी
कर आए मूसा अस वारी
द्वार हमारे बड़े प्रेम से
द्वार हमारे बड़े प्रेम से
सूंड हिलाते ही आए री
मोरे अंगना गजा नंद आए री
दिप जले है द्वारन दुआरे
शुभ हरियाली वंदन बारे
चंदन चौक पीढयां बैठे
चंदन चौक पीढयां बैठे
लड्डूवा गटागट ही खाए री
मोरे अंगना गजा नंद आए री
जिस घर में गण राज पधारे
उसके हो गए वारे न्यारे
आज मोरे घर आके प्रभु जी
आज मोरे घर आके प्रभु जी
सोए भाग ये जगाए री
मोरे अंगना गजा नंद आए री
दस दिन रहकर जब जाओगे
स्वामी याद बहुत आओगे
ये शहनाज़ गजा नंद तेरी
महिमा हमेशा ही गाए री
मोरे अंगना गजानंद आए री
मोरे अंगना गजा नंद आए री
आए री आए मोरे भाग जगाए
मोरे अंगना गजा नंद आए री
मोरे अंगना गजा नंद आए री मोरे भाग जगाएआपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं