मेरी भक्ति के बदले वचन देना झुँझनु

मेरी भक्ति के बदले वचन देना झुँझनु में अगला जनम देना

(मुखड़ा)
मेरी भक्ति के बदले वचन देना,
मुझे झुंझुनू में अगला जनम देना।।

(अंतरा)
रोज़ मुझे दर पे बुलाती तू रहना,
हाथ मेरे सर पे फिराती तू रहना,
मेरी झोली में सेवा का धन देना,
मुझे झुंझुनू में अगला जनम देना।।

मंदिर तेरा मुक्ति का धाम दादी,
इतना सा करना बस एहसान दादी,
तेरी चौखट पे जीवन-मरण देना,
मुझे झुंझुनू में अगला जनम देना।।

आँखों से आँसू बरसने लगे माँ,
सुनने को कान तरसने लगे माँ,
मेरे भजनों में इतना वज़न देना,
मुझे झुंझुनू में अगला जनम देना।।

जिस चुनरी का देव गुणगान करते,
झुक-झुक बनवारी जिसे प्रणाम करते,
इसके आँचल में मुझको शरण देना,
मुझे झुंझुनू में अगला जनम देना।।

(पुनरावृति)
मेरी भक्ति के बदले वचन देना,
मुझे झुंझुनू में अगला जनम देना।।
 

ऐसा हो मेरा अगला जन्म | Rani Sati Dadi Bhajan | Dadi Ji Bhajan - Jhunjhunu Dham | SM & KM

Rani Sati Dadi Bhajan: Meri Bhakti Ke Badle Vachan Dena
Singer: Keshav Madhukar & Saurabh Madhukar (Kolkata)
Lyricist: Jai Shankar Chaudhary 'Banwari Ji'
Music Director: Indranil Roy

Next Post Previous Post