मेरा तिरंगा जान है और भगवा मेरी शान है

मेरा तिरंगा जान है और भगवा मेरी शान है

मेरा तिरंगा जान है और भगवा मेरी शान है,
सारे जहान से प्यारा मुझको अपना हिंदुस्तान है।।

हम देश पे जान लुटा देंगे और दुनिया को दिखला देंगे,
घर-घर भगवा लहरा देंगे, श्रीराम की ज्योत जला देंगे।।
जो इनका सम्मान करे, हम दिल कदमों में रखते हैं,
कोई बुरी नज़र से देखेगा, बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।।
हर दिल का अरमान है, करते इनका गुणगान,
सारे जहान से प्यारा मुझको अपना हिंदुस्तान है।।

बहुत गुलामी सही थी हमने, अब न इसे झुकने देंगे,
भारत माँ के पैरों को, अब न हमने रुकने देंगे।।
खेतों में कहे किसान है, सीमा पर कहे जवान है,
सारे जहान से प्यारा मुझको अपना हिंदुस्तान है।।

कवि सिंह कहे देश की खातिर, अपनी जान लुटा देंगे,
जो देश तोड़ना चाहता है, हम उसको धूल चटा देंगे।।
राम केश को मान है, हम भारत की संतान हैं,
सारे जहान से प्यारा मुझको अपना हिंदुस्तान है।।


Tiranga Meri Jaan |Kavi Singh | Desh Bhakti Song 2023 |Ramkesh Jiwanpurwala | 26 January Special
Next Post Previous Post