सलाम उन शहीदों को जो खो गए

सलाम उन शहीदों को जो खो गए

सलाम उन शहीदों को जो खो गए,
वतन को जगा कर जो खुद सो गए।।

वो थे लाड़ले अपनी मायों के पाले,
मगर हो गए गोलियों के हवाले।।
आज़ादी के बदले जवानी लुटा दी,
वतन के लिए जान की बाजी लगा दी।।
हमारे थे, अब देश के हो गए,
वतन को जगा कर जो खुद सो गए।।

हिंदू, सिख, मुसलमान थे,
सलाम उनको जिनकी वो संतान थे।।
सलाम जो बात ये कह गए,
कि बेटा गया है, वतन तो रहे।।
जुड़ा होके हमसे वो खो गए,
वतन को जगा कर जो खुद सो गए।।


सलाम उन शहीदों को जो खो गए Salam Un Shahidon Ko - Vidhi Deshwal | 26 January Popular Deshbhakti Song
Next Post Previous Post