सतसंग वाली नगरी चल रे मना

सतसंग वाली नगरी चल रे मना

सतसंग वाली नगरी चल रे मना,
पी ले रामजी के चरणों का तू जल रे मना।।
चल रे मना, चल रे मना,
पी ले रामजी के चरणों का तू जल रे मना।।
सतसंग वाली नगरी...।।

इस नगरी में प्रेम की गंगा,
जो भी नहाए, हो जाए चंगा।।
मल-मल के तू निर्मल कर रे मना,
सतसंग वाली नगरी...।।

सतसंग के हैं अजब नज़ारे,
बहुत सुहाने, बहुत ही प्यारे।।
पी ले सुख और शांति का फल रे मना,
सतसंग वाली नगरी...।।

सतसंग का है संग निराला,
मन मंदिर में जो करे उजाला।।
अपने जीवन को सफल तू कर रे मना,
सतसंग वाली नगरी...।।

Satsang Wali Nagri Chal Re Mana | Best Krishna Bhajan Punjabi Devotional Song - Sanju Dogra
Next Post Previous Post