बांके बिहारी जी दूर करो दु:ख मेरा भजन

बांके बिहारी जी दूर करो दु:ख मेरा भजन

 बांके बिहारी रे, दूर करो दुख मेरा,
दूर करो दुख मेरा, बिहारी जी,
श्री बांके बिहारी रे, दूर करो दुख मेरा।।

सुना है जो तेरे दर पे आए, उसके सब दुखड़े मिट जाए,
आया शरण तिहारी रे, अब दूर करो दुख मेरा।।
श्री बांके बिहारी रे, दूर करो दुख मेरा।।

जन्म-जन्म का मैं हूँ भटका, बेड़ा आज भंवर में अटका,
पार करो बनवारी रे, अब दूर करो दुख मेरा।।
श्री बांके बिहारी रे, दूर करो दुख मेरा।।

शबरी, अहिल्या, गणिका नारी, सब ही तुमने पार उतारी,
आई मेरी बारी रे, अब दूर करो दुख मेरा।।
श्री बांके बिहारी रे, दूर करो दुख मेरा।।

मोर मुकुट, पीतांबर धारी, संग में हो श्री राधा प्यारी,
मेरे गिरधर मुरारी रे, अब दूर करो दुख मेरा।।
श्री बांके बिहारी रे, दूर करो दुख मेरा।।

बांके बिहारी रे, दूर करो दुख मेरा,
दूर करो दुख मेरा, बिहारी जी,
श्री बांके बिहारी रे, दूर करो दुख मेरा।।


श्री बाँके बिहारी जी दूर करो दुख मेरा || Sri Banke Bihari Ji Door Karo Dukh Mera - Krishna Bhajan
Next Post Previous Post