धरती पे शिरडी जैसे अयोध्या भजन
धरती पे शिरडी, जैसे अयोध्या,
जैसे है वृन्दावन, अवध पति श्री राम हैं साई,
गोकुल के मनमोहन,
साईं राम साई श्याम, साई राम साईं श्याम,
साईं राम साई श्याम, साई राम साईं श्याम,
राम भजन जब मन में होता, बन के राम आते हो,
कृष्ण भजन जब मन में होता, बन के श्याम आते हो,
भक्ति करो मन, शक्ति मिलेगी,
मन से करो रे पूजन, अवध पति श्री राम हैं साई,
गोकुल के मनमोहन,
साईं राम साई श्याम, साई राम साईं श्याम,
साईं राम साई श्याम, साई राम साईं श्याम,
साई का दर्शन, साई का कीर्तन, जब मनवा है करता,
तो श्रद्धा की गंगा भक्ति की यमुना का, संगम तब ही होता,
जप जप साई, जय जय साईं,
मनवा करो रे भजन, अवध पति श्री राम है साई,
गोकुल के मनमोहन,
साईं राम साई श्याम, साई राम साईं श्याम,
साईं राम साई श्याम, साई राम साईं श्याम,
जय जगदीश्वर, जय परमेश्वर, मन करता जयकारा,
श्री चरणों का ध्यान करूँ, तो हो कल्याण हमारा,
जप मन सतगुरु साई सतगुरु ,
साई करेंगे पावन अवध पति श्री राम है साई,
गोकुल के मनमोहन,
साईं राम साई श्याम, साई राम साईं श्याम,
साईं राम साई श्याम, साई राम साईं श्याम,
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं