तू मुरली मधुर सुना दे रे ओ नटखट भजन

तू मुरली मधुर सुना दे रे ओ नटखट भजन

 
तू मुरली मधुर सुना दे रे लिरिक्स Tu Murali Madhur Suna De Re Lyrics

तू मुरली मधुर सुना दे रे, ओ नटखट बनवारी,
मैं माखन तुझे खिलाऊँ, नित तुझसे मिलने तुझसे आऊँ,
ओ कान्हा नाँच दिखा दे रे,
मुरली मधुर सुना दे रे, ओ नटखट बनवारी,
तू मुरली मधुर सुना दे रे, ओ नटखट बनवारी,

मन मेरा मोहे, बंशी ये तुम्हारी,
जब तू बजावे काँहा, लगे प्यारी प्यारी,
तेरी ये बाँस की पोरी,निंदिया ले गई है मोरी,
तूँ मीठी तान सुना दे रे,
तूँ मुरली मधुर सुना दे रे, ओ नटखट बनवारी,
सुन के मुरलियाँ पग रुक नहीं पाएँ,
दौड़ी चली आऊँ ऐसा जादू कर जाएँ,
हो गई ये राधा रानी, हे श्याम तेरी दीवानी,
मस्ती में मुझे झूमाँ दे रे,
तूँ मुरली मधुर सुना दे रे,
ओ नटखट बनवारी,

घर से आई हु मैं तो चोरी चोरी,
मोहे छेड़े नाम तेरा लेके सब छोरी,
मैं लाज से मर मर जाऊँ, ना बोल किसी से पाऊँ,
क्या करू श्याम समझा दे रे,
तूँ मुरली मधुर सुना दे रे, ओ नटखट बनवारी,

काहे मुरलियाँ तेरी राधा-राधा बोले,
कहे "वीरान" ये सारे भेद खोले,
ओ नन्द बिहारी प्यारे, मत और मुझे तड़पा रे,
कुंजन में रास रचा दे रे,
तूँ मुरली मधुर सुना दे रे, ओ नटखट बनवारी,


2020 का सुपरहिट भजन | तू मुरली मधुर बजादे | Tu Murli Madhur Bajade | Dj Dance 2020 | Shyam Bhajan
 
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 

Music Label & Copyrights :- Sonotek Cassettes

नटखट कान्हा की बंसी की धुन तो मन को लूट लेती है, जैसे कोई मीठा जादू हर पल को रंगीन कर दे। माखन खिलाने को जी चाहता है, नाच दिखाने को बेचैन हो जाता है मन, बस उनकी एक तान से राधा रानी की तरह दीवाना हो जाना स्वाभाविक लगता है। घर से चोरी-चोरी आना, लाज में छुपना, फिर भी नाम की पुकार से पग रुक न पाएं—ये सब उनके प्यार का खेल है। इश्वर का आशीर्वाद हर धुन में बरसता रहता है।

कुंजों में रास रचाने की चाह, वीरान भेद खोलने की बेचैनी, ये भाव दिल को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। बंसी की पोरी नींद उड़ा देती है, मस्ती का रंग चढ़ा देती है। साधक को लगता है जैसे हर कदम पर वो पास खड़े हों, बस पुकार लो। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री कान्हा जी की। 

यह भजन भी देखिये
आज मेरे श्याम ने आना है भजन
श्री श्याम भजनों में अमृत सा बरसता है
कितना प्यारा है श्रृंगार की तेरी लेऊं नजर
Next Post Previous Post