शिखरजी वाले पारस बाबा जैन भजन

शिखरजी वाले पारस बाबा जैन भजन


जमाने में कहाँ,
टूटी हुई तस्वीर बनती है,
तेरे दरबार में,
बिगड़ी हुई तकदीर बनती है।

तारीफ तेरी निकली है दिल से,
आई है लब पे बन के कवाली,
शिखरजी वाले पारस बाबा,
आया है तेरे दर पे सवाली,
लब पे दुआए आँखों में आंसू,
दिल में उम्मीदें पर झोली खाली,
शिखरजी वाले पारस बाबा,
आया है तेरे दर पे सवाली।

ओ मेरे पारस देवा,
तेरे सब नाम लेने वाले,
जुदा इंसान सारे,
सभी तुझ को हैं प्यारे,
सुने फरियाद सब की,
तुझे हैं याद सब की,
अमीरों का सहारा,
गरीबों का गुजारा,
तेरी रहमत का किस्सा बयान,
अब हम करें क्या,
दो दिन की दुनिया,
दुनिया है गुलशन,
सब फूल कांटे,
तू सब का माली,
शिखरजी वाले पारस बाबा,
आया है तेरे दर पे सवाली।

निराली शान तुझमें,
दिखे भगवान तुझमें,
तुझे सब मानते हैं,
तेरा दर जानते हैं,
चले आते हैं दौड़े,
जो खुशकिस्मत हैं थोड़े,
जिसे सब ने निकाला,
उसे तूने संभाला,
तू बिछड़ो को मिलाये,
बुझे दीपक जलाये,
ये गम की रातें,
राते ये काली,
इनको बनादे बाबा,
होली दीवाली,
शिखरजी वाले पारस बाबा,
आया है तेरे दर पे सवाली।



Yuva Jain Munch - Shikharji wale paras baba aaya hai tere.mp4

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post